आज दिन भर की मसक्कत के बाद यह पता चला है कि चौथी कॉउन्सिलिंग करायी जाएगी। बिना चौथी कॉउन्सिलिंग के सुप्रीम कोर्ट के निर्देशो का पालन नहीं किया जा सकता क्योंकि सुप्रीम कोर्ट के तय किये कटऑफ 105 जनरल (पुरुष और महिला ) तथा आरक्षित वर्ग 97 के अनुसार अभियर्थियों का सत्यापन नहीं हुआ है। तीन पूर्व कॉउन्सिलिंग में सामान्य कला पुरुष की मेरिट 114 थी वहीं विज्ञानं वर्ग कि 113 जिसकी स्तिथि अब लुढककर 105 अंक पहुंच चुका है। वही सामान्य महिला कला वर्ग की मेरिट 103 थी जबकि महिला विज्ञानं वर्ग की 101 थी। जिसकी स्थिति अब ऊपर चढ़ते हुए 105 पहुँच चुकी है। ऐसी ही कुछ स्थिति पिछड़े वर्ग के पुरुष और महिला की नजर आ रही है। जहा महिला कला वर्ग की 97 और महिला विज्ञानं वर्ग की 85 थी उन दोनों की 97 हो गयी है। दूसरी तरफ अनुसूचित वर्ग की मेरिट 83 अंक से 97 पहुँच गयी है।
ऐसी स्थिति में कुछ अभ्यर्थियों को शामिल करने व् कुछ अभ्यर्थियों को बाहर करने के लिए चौथी कॉउंसलिंग अनिवार्य नजर आ रही है।
.jpg)
No comments:
Post a Comment